फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board 10th Result: 10वीं की परीक्षा में नादौन की रिद्धिमा शर्मा बनीं स्टेट टाॅपर, डॉक्टर बनना सपना

Tue, 07 May 2024 03:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर)

सार

दसवीं कक्षा की मेरिट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
1 of 15
नादौन की रिद्धिमा शर्मा बनीं स्टेट टाॅपर - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। दसवीं कक्षा की मेरिट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

रिद्धिमा शर्मा ने 700 में 699 यानी 99.86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिद्धिमा शर्मा ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं।  रिद्धिमा ने 11वीं कक्षा में मेडिकल संकाय में प्रवेश लिया है।


10वीं कक्षा की टाॅप-10 मेरिट सूची में भी बेटियों ने बाजी मारी है। टाॅप-10 मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें से 71 छात्राएं हैं। 12वीं कक्षा की तरह 10वीं की मेरिट में भी बेटियों ने परचम लहराया है। बोर्ड ने मंगलवार को 2024 में संचालित की गई दसवीं कक्षा के नियमित, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार व अनुपूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया किया गया। परीक्षा परिणाम 74.51 फीसदी रहा है। 91,622 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इनमें से 67,988 पास हुए। 10474 की कंपार्टमेंट आई है। 
विज्ञापन

2 of 15
अनन्या - फोटो : संवाद
अनन्या बनना चाहती हैं डॉक्टर, मेरिट में हासिल किया नौवां स्थान 
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या की छात्रा अनन्या ने दसवीं कक्षा की मेरिट में नौवां स्थान हासिल किया है। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं तथा 11वीं कक्षा में मेडिकल संकाय में प्रवेश लिया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल को दिया है।
विज्ञापन

3 of 15
मन्नत - फोटो : संवाद
मन्नत ने दसवीं कक्षा में टॉप-10 में हासिल किया दसवां स्थान
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की मन्नत ने दसवीं कक्षा की मेरिट में दसवां स्थान हासिल किया है। मन्नत के पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। मन्नत डॉक्टर बनना चाहती हैं।

4 of 15
इंजीनियर बनना चाहते हैं मनाली के हेमन व्यास - फोटो : अमर उजाला
 इंजीनियर बनना चाहते हैं मनाली के हेमन व्यास
 हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में मेरिट हासिल करने वाले हेमन व्यास इंजीनियर बनना चाहते हैं। 692 (98.86) अंक प्राप्त कर हेमन ने प्रदेशभर में आठवां स्थान प्राप्त किया है। पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत बुरुआ गांव के हेमल हिमालयन कोनिफर स्कूल बुरुआ के छात्र है। हेमन के पिता खेख बलवीर इसी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं जबकि माता कमला देवी शिक्षिका हैं। हेमन ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है। बेटे की उपलब्धि पर माता-पिता गौरवान्वित हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 15
बजाैरा की तितिक्षा - फोटो : संवाद
 बजाैरा की तितिक्षा बनना चाहतीं डाॅक्टर
10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा तितिक्षा ठाकुर ने 99.43 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। छात्रा भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सक बनना चाहती हैं। छात्रा ने अपने लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी शुरू किया है
विज्ञापन

6 of 15
बरठीं के शिवम - फोटो : संवाद
तीसरा स्थान हासिल करने वाले बरठीं के शिवम बनना चाहते हैं इंजीनियर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के शिवम ने दसवीं कक्षा में प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शिवम ने 697 अंक प्राप्त किए हैं। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और सहपाठियों को दिया है। शिवम ने बताया कि वह एक इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

7 of 15
शिवांगी शर्मा शिक्षकों के साथ। - फोटो : संवाद
आंगनबाड़ी सहायिका की बेटी शिवांगी ने 10वीं कक्षा की टॉप-10 मेरिट में बनाई जगह
आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा की शिवांगी शर्मा ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम में मेरिट में नौवां स्थान हासिल किया है। शिवांगी शर्मा ने 691 अंक हासिल किए हैं। अपनी सफलता का श्रेय अभिवाकों को और शिक्षकों को दिया है। शिवांगी शर्मा के पिता संदीप कुमार शिक्षक हैं। शिवांगी शर्मा की माता सीता रानी आंगनबाड़ी सहायिका हैं। शिवांगी ताल पंचायत के साहनवी गांव की रहने वाली हैं। वह एनडीए की परीक्षा पासकर सेना में सेवाएं देना चाहती हैं।

8 of 15
दीपांशिका बनेंगी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
कोटली की दीपांशिका बनेंगी डॉक्टर
 मंडी के तहत जागृति पब्लिक स्कूल कोटली की छात्रा दीपांशिका शर्मा पुत्री मनीष कुमार ने डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसके लिए छात्रा रोजाना 10 से 12 घंटों तक पढ़ाई करती हैं। उसने अपना करियर बनाने के लिए 11वीं कक्षा में मेडिकल संकाय चुना है। छात्रा के कुल अंक 695 हैं और 99.29 प्रतिशत अंक के साथ छात्रा ने प्रदेशभर में  पांचवां स्थान हासिल किया है। दीपांशिका शर्मा के पिता दुकानदार हैं और मां गृहिणी हैं।  एक छोटा भाई है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है।

9 of 15
बरठीं के रिजवल - फोटो : संवाद
बरठीं के रिजवल ने बड़ी बहन को दिया सफलता का श्रेय
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के रिजवल ने दसवीं कक्षा में प्रदेश भर में नौवां स्थान प्राप्त किया है। रिजवल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन को दिया है। रिजवल ने 691 अंक प्राप्त किए हैं। इस सफलता के लिए रिजवल गुरुजनों और सहपाठियों का भी आभार जताया है। रिजवल  ने बताया कि वह एक इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया की उनकी बहन ने उन्हें इस काबिल बनाया है।

10 of 15
काशी शर्मा - फोटो : संवाद
काशी शर्मा का सपना सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना
आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा की छात्रा काशी शर्मा ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम में 692 अंक लेकर आठवां स्थान हासिल किया है। काशी शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। काशी शर्मा के पिता ओम स्वरूप निजी कंपनी में नौकरी करते हैं जबकि उनकी माता सुषमा शर्मा आर्यन पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। काशी शर्मा का अलग से सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना है।

11 of 15
तमनप्रीत भुल्लर - फोटो : संवाद
बंगाणा के सोहारी की तमनप्रीत भुल्लर का सपना अध्यापक बनना
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें तमनप्रीत भुल्लर ने 98.71 अंक लेकर नौवां स्थान हासिल किया है। तमनप्रीत भूल्लर पुत्री अमरेश कुमार माता मीना कुमारी शहीद भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सोहारी की छात्रा है। बेटी का सपना अध्यापक बन कर सेवा करना है।

12 of 15
कशिश ठाकुर - फोटो : संवाद
इंदौरा की कशिश ठाकुर ने दसवीं की मेरिट में हासिल किया सातवां स्थान
इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल इंदौरा से दसवीं कक्षा की छात्रा कशिश ठाकुर पुत्री भूपिंदर सिंह गांव मंड मंजवाह ने दसवीं कक्षा की मेरिट में सातवां स्थान हासिल किया था। वहीं, प्राची शर्मा ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है।

13 of 15
सेजल ठाकुर - फोटो : संवाद
सेजल ठाकुर ने 10वीं की मेरिट में पाया आठवां स्थान
जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधला स्कूल की छात्रा सेजल ठाकुर पुत्री विनोद कुमार व नीतु सिंह ने दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम की मेरिट में आठवां स्थान हासिल किया है। सेजल ने 692 अंक हासिल कर स्कूल माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया। बेटी का सपना डॉक्टर बन कर माता-पिता का नाम रोशन करना है।

14 of 15
मुस्कान ठाकुर। - फोटो : संवाद
सरकाघाट की मुस्कान फोरेंसिक में बनाना चाहतीं करियर
दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली लार्ड कान्वेंट स्कूल सरकाघाट की मेधावी मुस्कान ने बताया कि वह फोरेंसिक में अपना करियर बनाएंगी। बताया कि उसके पिता गगनदीप केमिस्ट हैं और मां ज्याति गृहिणी हैं। वह रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई करती हैं। छात्रा ने परीक्षा परिणाम में कुल अंक 692 और 98.86 प्रतिशत अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है।
विज्ञापन

15 of 15
बजौरा की श्रविका कश्यप - फोटो : संवाद
कार्डियोलॉजिस्ट बन मरीजों की सेवा करना चाहती हैं बजौरा की श्रविका कश्यप
स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा श्रविका कश्यप ने चौथा स्थान हासिल किया है। छात्रा ने 99.43 फीसदी अंक हासिल किए है। होनहार छात्रा कार्डियोलॉजिस्ट बन मरीजों की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें