फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: न्यू शिमला के रझाणा में भूस्खलन से ढहा मकान, घटना में एक युवती की मौत, मां भर्ती, दादी मलबे में दबी

Sun, 09 Jul 2023 09:54 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

घटना में पारूल (23) पुत्री बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की मां चंद्रकला (52) अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि नानकी देवी (65) मलबे में ही दबी है। आपदा प्रबंधन, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। कसुम्पटी क्षेत्र के रझाना में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। घटना में पारूल (23) पुत्री बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की मां चंद्रकला (52) अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि नानकी देवी (65) मलबे में ही दबी है। आपदा प्रबंधन, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की राशि दी है।

विज्ञापन

न्यू शिमला थाना क्षेत्र के सांवी रझाना गांव में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे यह घटना हुई। बलदेव पुत्र गीताराम के मकान पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से मकान की दीवार तक ढह गई। मकान के अंदर तीन लोग थे। इसमें एक पारूल की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृता की मां चंद्रकला को मलबे से सुरक्षित निकलकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बलदेव की मां नानकी देवी मलबे में दबी है। जवानों सहित प्रशासन के आला अधिकारी बचाव कार्य में लगे हैं। उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें