फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 04 Feb 2019 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के जनसाली मोहल्ले में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह मामला रविवार सुबह के समय सामने में आया। मृतक की पहचान राकेश कुमार (21) घीमो निवासी घरमाणी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। मगर पिछले दिनों उसके गांव में बर्फबारी हो गई। जिससे वह घर नहीं जा पाया और जनसाली में रिश्तेदार के क्वार्टर में ठहरा था।

शनिवार देर शाम को रिश्तेदार क्वार्टर से चले गए और वह यहां इस दौरान अकेला ही था। रविवार सुबह के समय जब उसके परिजन उसे फोन करने लगे तो उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के फोन कर दिया। जिनके यहां में वह ठहरा हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका था और उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह पहुंचाया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

निरीक्षण के दौरान पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि युवक का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें