हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में कार्यरत करीब 2200 पार्ट टाइम जलवाहकों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को पूरा करते हुए शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने यह अधिसूचना जारी की। पार्ट टाइम जलवाहकों को अब 3900 रुपये की जगह 4400 रुपये मानदेय दिया जाएगा।