फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कसुम्पटी में हिंदी निबंध स्पर्धा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी में स्टाफ और प्रशिक्षुओं के लिए हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमान अधिकारी, उप कमांडेंट (संचार) नरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट (संचार) और प्रचार अधिकारी रवींद्र कुमार, निरीक्षक (सामान्य) राजेश कुमार कुशवाहा, उपनिरीक्षक (सामान्य) राजेंद्र कुमार सहित प्रशिक्षण केंद्र के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षु भी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें