शिमला। हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रभाव विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान का आयोजन हिमकॉस्ट और राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हिमकॉस्ट के संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश अत्री ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बारे जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं भौतिकी विभाग के अध्यक्ष रमन शर्मा ने चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी दी। इसरो के वैज्ञानिक डॉ. मनीष पुरोहित ने हिमाचल के छात्रों को इसरो के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर कार्तिक चौहान के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। ब्यूरो