हिमाचली लोकगायिका नीरू चांदनी ने नचाए दर्शक
- फोटो : संवाद
मंडी जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोकगायिका नीरू चांदनी के नाम रही। मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि राज्य सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल ने शिरकत की। संध्या का आगाज नीरू चांदनी ने भगवान श्री कृष्ण के भजन से किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिमाचली व फिल्मों गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। इससे पहले नाचन के लोक कलाकार खेमू चौहान ने नॉन स्टॉप गीतों से देर तक समां बांधा। कूरम दत्त ने सराजी नाटियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। ख्योड़ नलवाड़ की तीसरी संध्या में मुख्य अतिथि लाल सिंह कौशल का मेला कमेटी ने शाल टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।