फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ice Hockey Championship: हरियाणा को 3-0 से हराकर हिमाचल महिला आइस हॉकी टीम सेमीफाइनल में

Tue, 07 Feb 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा उदयपुर, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग ( लाहौल- स्पीति)

सार

सोमवार को हिमाचल महिला आइस हॉकी टीम का मुकाबला दिल्ली के साथ हुआ और दिल्ली को 1-0 से हराया। हिमाचल टीम के कुंगा यंगचेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल किया। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के फियंग में चल रही महिला वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल महिला आइस हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हिमाचल की महिला टीम ने पूल-बी से सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। सोमवार को हिमाचल महिला आइस हॉकी टीम का मुकाबला दिल्ली के साथ हुआ और दिल्ली को 1-0 से हराया। हिमाचल टीम के कुंगा यंगचेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल किया। वहीं दोपहर बाद हिमाचल टीम का मुकाबला हरियाणा के साथ हुआ और हरियाणा को 3-0 से हरा दिया। इसे पहले रविवार को हिमाचल की टीम का पहला मुकाबला तेलंगाना के साथ हुआ। इसमें हिमाचल की टीम ने तेलंगाना टीम को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज की थी। लद्दाख में हो रही आइस हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। मेडल जीतने के लिए हिमाचल की टीम ने दिसंबर माह से काजा में अभ्यास में जुटी थी। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कोच अमित वेलवाल ने प्रशिक्षण दिया था। हरियाणा को 3-0 से हराने के बाद हिमाचल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन


हरियाणा के साथ खेले गए मुकाबले में तंजिन सलडोम ने सर्वाधिक दो गोल और छेरिंग डोलमा ने एक गोल किया। मंगलवार को हिमाचल टीम का सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान लद्दाख के साथ होगा। टीम के कोच अमित वेलवाल ने कहा कि मंगलवार को हिमाचल टीम का सेमीफाइनल मुकाबला लद्दाख के साथ होगा। प्रतियोगिता में तेलंगाना, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, आईटीबीपी, लद्दाख और महाराष्ट्र की टीम हिस्सा ले रही हैं। लड़कों के अंडर-18 ने जीता कांस्य पदक उदयपुर। लद्दाख के फियंग में लड़कों के अंडर-18 राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले 27 जनवरी से तीन फरवरी के बीच हुए। इसमें लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल और चंडीगढ़ की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें हिमाचल टीम ने कांस्य पदक जीता है। अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने हिमाचल टीम का कांस्य पदक जीतने का श्रेय टीम के राष्ट्रीय कोच अमित वेलवाल को दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें