पर्यटकों व स्थानीय लोग एडवाइजरी का करें पालन
रेड अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। विभाग के अनुसार मौसम के संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करें। उन इलाकों में जाने से बचें, जहां अक्सर जलभराव की समस्या रहती है। नदी-नालों से दूर रहें। अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले सड़क पर ट्रैफिक जाम का पता करें। असुरक्षित स्थानों में रहने से बचें।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ये सलाह दी
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बारिश, हिमस्खलन व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और ऊपरी पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करें। खराब मौसम में ट्रैकिंग करना व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना खतरनाक हो सकता है। बिजली चमकने की सूरत में कम से कम 30 मिनट तक घरों या सुरक्षित इमारतों के अंदर ही रहना चाहिए। ग्राम पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों से भी इस संबंध में लोगों को जागरूक करने की अपील की गई है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 19.4, कल्पा 13.2, धर्मशाला 20.2, ऊना 21.6, नाहन 19.1, केलांग 10.6, पालमपुर 19.5, सोलन 20.0, मनाली 16.1, कांगड़ा 23.4, मंडी 22.5, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 25.1, चंबा 22.1, डलहौजी 14.2, कुफरी 15.2, नारकंडा 12.6, रिकांगपिओ 15.7, बरठीं 23.9 और देहरा गोपीपुर में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 28, चंबा 24.0, केलांग 24.0, धर्मशाला 23.0, ऊना 28.8, शिमला 18.8, कांगड़ा 25.4, हमीरपुर 27.1, सुंदरनगर 25.5, भुंतर 22.5, बिलासपुर 28.0, कुफरी 15.0, रिकांगपिओ 16.0, जुब्बड़हट्टी 21.6, डलहौजी 17.8 व बरठीं में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।