फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग दर्रे में बर्फबारी, शिमला में बारिश से बढ़ी ठंड, 23 तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

Mon, 20 Mar 2023 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग में रविवार को हल्की बर्फबारी हुई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के निचले क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग दर्रा, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक आदि चोटियों फिर बर्फ से लकदक हो गईं। बारिश के बीच मनाली-लेह मार्ग पर यातायात जारी है। राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में रविवार को बारिश से ठंड बढ़ गई है। मार्च की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहने को विवश कर दिया है।

विज्ञापन


पर्यटक स्थलों में दिनभर पर्यटकों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। 23 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मनाली नें रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग में बारिश हो रही है। सभी प्रकार के पर्यटक वाहन भी अटल टनल की ओर भेजे गए।

वहीं, कुल्लू में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने पर्यटकों और आम लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। राजधानी शिमला में रविवार को बादल झमाझम बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। रविवार दोपहर बाद 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा बिलासपुर, डलहौजी, चंबा, नारकंडा और भुंतर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ भारी गर्जन की चेतावनी भी जारी हुई है।

उधर, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रविवार को उना में अधिकतम तापमान 29.0, कांगड़ा में 25.0, बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर में 28.5, चंबा में 21.8, सोलन में 20.5, नाहन में 21.8, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 14.4, मनाली में 13.2, केलांग में 10.2 और कल्पा में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें