उधर, पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 11 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 94 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दाैरान अधिकतर जिलों में बारिश हुई ही नहीं। 11.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 0.7 मिलीमीटर बारिश ही हुई। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।
कहा कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.6, सुंदरनगर 11.5, भुंतर 10.0, कल्पा 4.5, धर्मशाला 14.9, ऊना 13.8, नाहन 17.7, केलांग 2.7, पालमपुर 12.5, सोलन 11.6, मनाली 8.4, कांगड़ा 13.4, मंडी 13.9, बिलासपुर 15.2, चंबा 13.3, कुकुमसेरी 2.1, सेऊबाग 11.0, समदो 5.6, कसाैली 15.6, सराहन 9.0, देहरा गोपीपुर 16.0, मशोबरा 12.1, पांवटा साहिब 20.0 व सैंज 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।