फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, 168 सड़कें ठप, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 07 Jul 2023 08:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विभाग केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थलों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
शिमला में मशोबरा में सड़क बनी तालाब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार दोपहर को प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में भारी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश में जारी बारिश के चलते शुक्रवार शाम तक 168 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। शिमला में 46 और नाहन में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। शिमला में जगह-जगह जलभराव की सूचना है। कई जगह मलबा सड़कों पर आ गया। सरकार ने लोगों से मौसम को भांप कर ही यात्रा करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 व 9 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 10 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थलों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। 

हाईवे-305 एक घंटे बंद रहा
जिला कुल्लू में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन से औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 शुक्रवार को करीब एक घंटे तक अवरूद्ध रहा। कई बस रूटों के प्रभावित होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। सुबह के समय हुई बारिश से रिवर राफ्टिंग भी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 व 9 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन, कम दृश्यता, जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। कुल्लू जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, गुरुवार रात को सोलन के कसौली में 80.0, धर्मपुर 68.0, अर्की 60.0 मंडी के पंडोह 45.0 हमीरपुर के नादौन में 33.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

किन्नौर में भूकंप के झटके
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह करीब 10:50 पर आया। इसकी  तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.2, सुंदरनगर 19.6, भुंतर 17.3, कल्पा 12.0, धर्मशाला 19.2, ऊना 21.0, नाहन 22.5, केलांग 9.6, पालमपुर 18.5, सोलन 19.0, मनाली 14.9, कांगड़ा 21.1, मंडी 19.7, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 20.9, चंबा 19.4, डलहौजी 14.1, कुफरी 14.4, नारकंडा 12.4, भरमौर 9.5, रिकांगपिओ 15.1, धौलाकुआं 25.0, बरठीं 21.6, मशोबरा 15.9, सराहन 15.5 और देहरा गोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
बरठीं में अधिकतम तापमान 32.8, ऊना 33.2, डलहौजी 21.7, चंबा 31.1,  मंडी 32, कुकुमसेरी 22.8, केलांग 17.6, धर्मशाला 20.0, कांगड़ा 31.3, भुंतर 31.0, हमीरपुर 32.4, सुंदरनगर 32.0, बिलासपुर 32.0, कल्पा 21.0, शिमला 22.8, रिकांगपिओ 26.7, धौलाकुआं 32.2 और कुफरी में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें