जुन्गा (शिमला)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) और किसान सभा ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया है। किसान सभा के राज्य अध्यक्ष एवं सीपीआई (एम) पदाधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि केंद्रीय बजट कुछ बड़े व्यापारिक घरानों और अमीर को लाभ पहुंचाने वाला है। आम लोगों के लिए इसमें कुछ नहीं है। हिमाचल और पहाड़ी राज्यों के हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। इस बजट में वित्त मंत्री ने हिमाचल को कुछ नहीं दिया है। बारिश के कारण आपदाओं में राज्य को भारी नुकसान हुआ है। आपदा राहत के लिए विशेष पैकेज देने के लिए राज्य सरकार द्वारा बार-बार मांग की गई लेकिन ग्रांट नहीं मिली। संवाद