फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Technical University: अब संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 09 Oct 2023 04:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में संचालित अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए अब अभ्यर्थी 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में संचालित अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए अब अभ्यर्थी 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित डिटेल अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही समर्थ पोर्टल के लिंक पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

 

उधर, तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक एवं केंद्र अधिकारी प्रो. जयदेव ने कहा कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की ओर से पिछले साल से तकनीकी विवि में अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र खोला है। इस बार कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से लगाई जाएंगी। 12 अक्तूबर से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ के साथ कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें