फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 260 मेधावियों के बैंक खातों में 5000-5000 रुपये डालेगी सुक्खू सरकार

Wed, 25 Oct 2023 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा को पूरी करने में उच्च शिक्षा निदेशालय जुट गया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 260 मेधावियों के बैंक खातों में राज्य सरकार 5000-5000 रुपये डालेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा को पूरा करने में उच्च शिक्षा निदेशालय जुट गया है। सभी जिलों के उपनिदेशकों से मेरिट में आने वाले पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों और आधार नंबर की जानकारी मांगी गई है। मुख्यमंत्री ने 15 सितंबर को राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2023 में पुरस्कृत हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की थी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर पुरस्कृत हुए विद्यार्थियों के नामों का बोर्ड की मेरिट सूची से मिलान करते हुए रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। विद्यार्थियों के बैंक खाता नंबरों, आईएफएससी कोड और आधार नंबर भी देने के लिए कहा है। परिजनों के मोबाइल फोन नंबर भी देने के लिए कहा है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सरकार की ओर से मेधावियों के बैंक खातों में पांच-पांच हजार रुपये डाले जाएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें