फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Statehood Day 2026: परागपुर में होगा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह, सीएम करेंगे अध्यक्षता

Thu, 08 Jan 2026 10:27 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Statehood Day 2026: हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी को 56वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाएगा। इस बार पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह कांगड़ा जिले के परागपुर में आयोजित होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Himachal Statehood Day 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह कांगड़ा जिले के परागपुर में आयोजित करने का फैसला लिया है। देहरा उपमंडल के तहत जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से वीरवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। उपायुक्त कांगड़ा और पुलिस अधीक्षक देहरा गोपीपुर को कार्यक्रम के सुचारु आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा गया है। पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और प्रदेश की उपलब्धियों को दर्शाने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें