फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: टीजीटी कला भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, यहां देखें पूरा रिजल्ट

Tue, 07 Dec 2021 05:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि  टीजीटी(कला) के 307 पदों के लिए 26821 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 26167 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। 13 दिसंबर 2020 को हुई लिखित परीक्षा में 20202 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 5965 ने परीक्षा नहीं दी। 
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को टीजीटी कला पोस्ट कोड-795 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 307 पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षा के अंतिम परिणाम में प्रदेश को 305 नए टीजीटी कला मिले हैं। जबकि दो पदों पर अनुसूचित जाति वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण यह पद खाली रह गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 307 पदों के लिए 26821 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 26167 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। 13 दिसंबर 2020 को हुई लिखित परीक्षा में 20202 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 5965 ने परीक्षा नहीं दी। उपस्थित अभ्यर्थियों में से से 995 ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की और मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित हुए। मूल्यांकन परीक्षा 10 से 23 अगस्त तक आयोग के कार्यालय में हुई। लिखित और मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर 305 अभ्यर्थी इन पदों के लिए चयनित हुए हैं। जबकि दो पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें