हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत मार्च 2024 में होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि को 30 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के उप सचिव ने बताया कि बोर्ड की ओर से मार्च 2024 में 8वीं, 10वीं और जमा दो कक्षा की री अपीयर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 30 दिसंबर तक बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान अभ्यर्थी एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के लिए कोई भी प्रवेश पत्र ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा।