पीठ दर्द के कारण भारतीय महिला क्रिकेट टीम में रेणुका ठाकुर ने छह माह बाद जबरदस्त वापसी की है। रेणुका ने इंग्लैंड के साथ खेले गए टी-20 मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए अहम तीन विकेट चटकाए। छह माह बाद भारतीय टीम के लिए खेल रही रेणुका सिंह ठाकुर ने पहले ही ओवर में गेंदबाजी से इंग्लैंड के दो विकेट झटके। मैच के पहले ओवर की चौथी गेंद पर सोफिया डंकली को बोल्ड किया। पांचवीं गेंद पर उन्होंने एलसी कैप्सी को भी बोल्ड किया। रेणुका ने मैच में बेहतर गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। रेणुका सिंह ठाकुर की माता सुनीता ठाकुर ने कहा कि बेटी के खेल से बहुत खुश हैं। पीठ दर्द के जूझने के बाद उसने फिर से टीम में वापसी की है।