फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: ग्राहकों को संतुष्ट करने में हिमाचल का भुंतर हवाई अड्डा देशभर में रहा दसवें स्थान पर

Sun, 01 May 2022 10:46 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 ग्राहक संतुष्टि सूचकांक के तहत हवाई अड्डे में साफ-सफाई, बेहतर सुविधा समेत 33 मापदंडों पर सर्वे किया गया था। दो राउंड में करवाए गए सर्वे में भुंतर हवाई अड्डे को पांच में से 4.80 की रेटिंग मिली है। 
विज्ञापन
भुंतर हवाई अड्डा देशभर में रहा दसवें स्थान पर । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राहकों को संतुष्ट करने में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित भुंतर हवाई अड्डा देशभर में दसवें स्थान पर रहा। ग्राहक संतुष्टि सूचकांक के तहत हवाई अड्डे में साफ-सफाई, बेहतर सुविधा समेत 33 मापदंडों पर सर्वे किया गया था। दो राउंड में करवाए गए सर्वे में भुंतर हवाई अड्डे को पांच में से 4.80 की रेटिंग मिली है। ग्राहक संतुष्टि के लिए देशभर में 20 लाख से कम यात्री भार वाले 67 हवाई अड्डों में यह सर्वे किया गया था। पहला सर्वे अक्तूबर से दिसंबर 2021 और दूसरा सर्वे जनवरी से मार्च 2022 तक किया गया। स्वच्छता, पार्किंग, बैगेज डिलीवरी स्पीड, सुरक्षा, कर्मचारियों का व्यवहार, उड़ान की सूचना स्क्रीन, खाने की सुविधा, वाई-फाई और एयरपोर्ट का वातावरण सर्वे में शामिल किया गया था। भुंतर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने कहा कि टॉप टेन में आने पर हवाई अड्डे के कर्मचारी खुश हैं। 

विज्ञापन


सुविधा                            रेटिंग 
एयरपोर्ट का वातावरण       4.8
कर्मचारियों का व्यवहार      4.8
स्वच्छता                          4.9
खाने की सुविधा               4.7
उड़ान की सूचना स्क्रीन      4.8 
बैगेज डिलीवरी स्पीड         4.8  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें