फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार बने राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष

Thu, 12 Sep 2024 05:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
राजीव कुमार बने राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की। वर्ष 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार राज्य के प्रधान वन मुख्य अरण्यपाल रह चुके हैं। अगस्त 2023 में राजीव कुमार विभाग के मुखिया बने थे। 31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हुए। सरकार ने हमीरपुर आयोग कार्यालय में दो सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी रुपन बेमबे निवासी समरहिल शिमला, राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक और 2005 बैच के एचएएस अधिकारी सुखदेव सिंह शामिल हैं। अध्यक्ष सहित दोनों सदस्यों की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है। वर्तमान में आईएएस अधिकारी आरके पुरुथी को सरकार ने आयोग के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। अब आयोग को स्वतंत्र तौर पर अध्यक्ष और दो सदस्य दे दिए गए हैं। बता दें कि पेपर लीक के मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने पुराने आयोग को भंग करके पारदर्शी तरीके से भर्तियां करने के लिए दोबारा से आयोग का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें