फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनाव: कांग्रेस के चार और प्रत्याशी घोषित, हमीरपुर को लेकर अभी भी उलझन

Sat, 22 Oct 2022 07:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अभी तक कांग्रेस ने कुल 68 प्रत्याशियों में से 67 तय कर लिए हैं। हमीरपुर सीट से प्रत्याशी तय करने के लिए मंथन जारी है।
विज्ञापन
किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को चार और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, पांवटा साहिब से पूर्व विधायक किरनेश जंग और जयसिंहपुर से पूर्व विधायक यादवेंद्र गोमा को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। हमीरपुर को लेकर पार्टी में उलझन बरकरार है। यहां से प्रत्याशी अभी भी तय नहीं हो पाया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने शनिवार को जारी की तीसरी सूची में एक विधायक, दो पूर्व विधायकों पर दांव खेला है। अभी तक कांग्रेस ने कुल 68 प्रत्याशियों में से 67 तय कर लिए हैं। हमीरपुर सीट से प्रत्याशी तय करने के लिए मंथन जारी है। हमीरपुर से टिकट की आस में दो दिन पूर्व भाजपा से आए आशीष शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी।

आशीष ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू में सहमति नहीं बनने से हमीरपुर में प्रत्याशी तय करने को लेकर पेच फंसा है। रविवार को हमीरपुर से प्रत्याशी तय होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें