फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Politics: सीएम के बाद उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष भी दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस में बढ़ी राजनीतिक हल

Mon, 29 Jul 2024 01:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मिलेंगे। वह विभाग के मामलों को मंत्रालय के समक्ष रखेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली दौरे के दौरान हाईकमान को संगठन की गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपेंगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे के बाद पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, क्योंकि अब उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी रविवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नई दिल्ली में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू पहले ही दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिल चुके हैं। वह रविवार को दिल्ली से लौटकर चंडीगढ़ आ गए हैं। सोमवार को सीएम शिमला पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह दिल्ली दौरे के दौरान हाईकमान को संगठन की गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके साथ ही वह संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों की सरकार में ताजपोशी का मामला हाईकमान से फिर उठा सकती हैं।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मिलेंगे। वह विभाग के मामलों को मंत्रालय के समक्ष रखेंगे। जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश की लंबित 900 करोड़ की राशि देने मांगगे।
विज्ञापन

मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा
मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के दिल्ली दौरे को लेकर सत्ता के गलियारों में खूब हलचल है। चर्चा है कि प्रदेश में कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव के साथ-साथ जिन मंत्रियों के पास कम विभाग हैं, उन्हें और विभाग दिए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में डेढ़ साल से एक मंत्री का पद खाली है। ऐसे में विधायक या सीपीएस में से किसी एक को मंत्री बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें