फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस: कांस्टेबल के 1334 पदों की भर्ती का परिणाम घोषित

Tue, 05 Apr 2022 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम मंगलवार देर शाम को घोषित कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षकों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में 27 मार्च को ली गई थी। 
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम मंगलवार देर शाम को घोषित कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षकों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में 27 मार्च को ली गई थी। 1334 पदों के लिए 75803 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेश में 81 केंद्र बनाए गए थे। कांस्टेबलों के कुल 1334 पदों में से पुरुष कांस्टेबलों के 932 पदों के लिए 60454 और महिला कांस्टेबलों के लिए 311 पदों के लिए 14653 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।  वहीं, ऊना जिले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का लिखित परिणाम घोषित कर दिया गया है। हालांकि अभी तक मेरिट नहीं बनी है। अब मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज जांचे जाएंगे। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें