फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पीएम के सलाहकार तरुण कपूर का कार्यकाल एक साल बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी किए आदेश

Fri, 05 Jun 2026 10:10 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। एसीसी की मंजूरी के बाद जारी आदेशों के अनुसार वह 10 जून 2026 से आगे भी प्रधानमंत्री कार्यालय में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तरुण कपूर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री के सलाहकार के पद पर बने रहेंगे। उनका कार्यकाल 10 जून 2026 से आगे एक वर्ष के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ाया गया है। उन्हें भारत सरकार के सचिव स्तर के समकक्ष पद और सुविधाएं मिलती रहेंगी। यह आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से 4 जून 2026 को जारी किया गया। तरुण कपूर हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें