फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 किलो अफीम डोडे के साथ लुधियाना का युवक गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2020 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बंजार पुलिस की एक टीम ने बालीचौकी के समीप 90 किलो अफीम डोडे के साथ लुधियाना के एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी लेने पर इसमें 10 बोरियां अफीम डोडे की बरामद हुई। आरोपी अफीम डोडे को जिले से बाहर ले जाने की तैयारी में था।

विज्ञापन


लेकिन बंजार पुलिस की टीम ने च्युंठा पुल के करीब नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब सीएच 01 एआर-9249 नंबर की कार को रोका गया  तो गाड़ी की पिछली सीट और डिक्की में 10 बोरियां मिलीं। पुलिस ने जब यह बोरियां खोलीं तो इनमें अफीम डोडे मिले।

पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलविंद्र सिंह (38) पुत्र हरमेश सिंह अहमदगढ़, मंडी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें