फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनिरंग को एनडीआरएफ ने किया फतह

Mon, 17 Jun 2024 06:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

एनडीआरएफ की टीम ने हिमाचल प्रदेश की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनिरंग को फतह किया है। टीम का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट नितेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
माउंट मनिरंग को एनडीआरएफ की टीम ने किया फतह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनिरंग को एनडीआरएफ की टीम ने फतह किया है। अभियान के लिए टीम को दो भागों में बांटा गया। टीम एक में 11 पर्वतारोही और दूसरी टीम में पांच पर्वतारोही ने माउंट मनिरंग की कठिन चोटी पर पहुंचने में सफलता पाई। एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि इस प्रकार के अभियान अन्य कठिन चोटियों पर भी किए चलाए जाएंगे। टीम का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट नितेश शर्मा ने किया। टीम का मार्गदर्शन महानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान और कमांडेंट बलजिंद्र सिंह ने किया। 

विज्ञापन




 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें