फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali News: स्कीइंग के गुर सीखने दक्षिण कोरिया पहुंचे भारतीय खिलाड़ी

Sun, 08 Jan 2023 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

भारतीय टीम के कोच पूर्ण चंद ठाकुर के नेतृत्व में खिलाड़ी दक्षिण कोरिया पहुंच गए हैं। खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों से स्कीइंग के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में भारतीय खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले वर्ष होने वाले यूथ विंटर ओलंपिक की तैयारियों के लिए भारतीय खिलाड़ी जुट गए हैं। स्कीइंग के गुर सीखने के लिए भारतीय खिलाड़ियों की टीम दक्षिण कोरिया पहुंच गई है। दक्षिण कोरिया में ड्रीम प्रोग्राम के तहत चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भारत के तीन खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का यूथ ओलंपिक के लिए चयन किया जाएगा। भारतीय टीम में जम्मू-कश्मीर के रोमन उल मदीना तथा हिमाचल से जन्नत ठाकुर और साहिल ठाकुर शामिल हैं। 

विज्ञापन


भारतीय टीम के कोच पूर्ण चंद ठाकुर के नेतृत्व में खिलाड़ी दक्षिण कोरिया पहुंच गए हैं। तीनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों से गुर सीख रहे हैं। इन्हें यूथ विंटर ओलंपिक के लिए तैयार किया जा रहा है। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया खिलाड़ियों को विदेशों में भी प्रशिक्षण देने का सराहनीय प्रयास कर रहा है। खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर के बाद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो वह 2024 में दक्षिण कोरिया में होने वाले विंटर यूथ ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर जाएंगे।

प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने कहा कि स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सेक्रेटरी जनरल रूप चंद नेगी ने बताया कि यह टीम चार जनवरी को दक्षिण कोरिया पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम 20 जनवरी को वापस आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें