फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala News: होली पर ढाई गुना महंगा हुआ दिल्ली-धर्मशाला का हवाई सफर

Fri, 03 Mar 2023 08:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हवाई किराये के सात मार्च के शेड्यूल पर नजर दौड़ाएं तो 10.30 मिनट पर धर्मशाला से दिल्ली जाने वाली उड़ान का टिकट 11,804 रुपये में बुक हो रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगों के त्योहार होली पर धर्मशाला-दिल्ली के बीच हवाई सफर ढाई गुना तक महंगा हो गया है। यह सफर होली से एक-दो दिन पहले और रविवार तक महंगा हुआ है। आम दिनों में चार से पांच हजार रुपये तक रहने वाला किराया 17 हजार रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दिल्ली से धर्मशाला आना और भी महंगा हो गया है।

विज्ञापन


हवाई किराये के सात मार्च के शेड्यूल पर नजर दौड़ाएं तो 10.30 मिनट पर धर्मशाला से दिल्ली जाने वाली उड़ान का टिकट 11,804 रुपये में बुक हो रहा है, जबकि 12.35 बजे की उड़ाने के लिए टिकट 13,223 और 2:00 बजे उड़ने वाले जहाज में यह किराया 17,160 रुपये तक पहुंच गया है।

त्योहारी सीजन आने तक किराये में और बढ़ोतरी हो सकती है। आम दिनों में चार से पांच हजार रुपये में मिलना वाला टिकट त्योहारी सीजन में 16 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। हवाई किराये में यह उछाल सप्ताह के अंत तक इसी तरह से जारी रहा है। रविवार तक यह किराया 15 हजार रुपये को भी पार कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें