फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के नए सीएम जयराम ठाकुर हुए भावुक, जानिए वजह

Thu, 28 Dec 2017 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम जयराम ठाकुर अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत खुशी होती अगर आज पिताजी साथ होते। जयराम ने कहा- एक साल पहले वो हमे छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि माताजी अस्वस्‍थ है, पर उनका आर्शिवाद हमेशा रहा है ओर ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। जयराम ने कहा कि लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है, हम उनकी उम्‍मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा की नई सरकार ने सता संभाल ली है। शिमला के ‌ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुए भव्य समारोह में जयराम ठाकुर के राजतिलक के साथ 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा शासित राज्यों के  मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंतत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें