हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा सांसद रामस्वरूप ने रविवार को मंडी में लोगों के साथ होली मनाई और उसके बाद वे अपने घर जोगिंद्रनगर चले गए।
सोमवार को वे गगल एयारपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि अब वे स्वस्थ हैं।