फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: माहौल पता कर ही पंजाब जा रहीं निगम की बसें

Tue, 21 Mar 2023 12:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम पंजाब का माहौल पता करने के बाद ही पंजाब की ओर बसें भेज रहा है। ऊना से निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक एवं कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के समर्थन में बीते रविवार को पंजाब सीमा से सटे एक गांव में कुछ संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की। सूत्रों के अनुसार पंजाब में अमृतपाल के खिलाफ चल रही कार्रवाई को इन संगठनों ने गलत ठहराते हुए हिमाचल में भी इसका विरोध करने और इस सप्ताह राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस कार्रवाई का विरोध जताने की तैयारी की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि ऐसी किसी भी बैठक होने की पुष्टि तो नहीं कर सकते, लेकिन ऐसे कुछ इनपुट मिल रहे हैं। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम पंजाब का माहौल पता करने के बाद ही पंजाब की ओर बसें भेज रहा है। ऊना से निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। ऊना से होकर रोजाना होशियारपुर, नंगल और आनंदपुर साहिब से होते हुए चंडीगढ़, दिल्ली के लिए बसें जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें