फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फेसबुक पर विज्ञापन के लालच में आकर महिला ने गंवाए 21.64 लाख रुपये

Thu, 02 Mar 2023 09:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)

सार

फ्रेंचाइजी के प्रलोभन में आकर महिला ने एसबीआई बैंक की शाखा चकमोह से 17 फरवरी को कुल 21 लाख 64 हजार 674 रुपये कंपनी के खाते में भेजे। उसके बाद से कंपनी कर्मचारियों का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला हमीरपुर में साइबर अपराध और धोखाधड़ी का एक और मामला न्यायालय के निर्देश पर थाना बड़सर में दर्ज हुआ है। मोनिका कुमारी निवासी गांव दलचेहड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि नोएडा की एक कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। इस कंपनी की प्रबंधक अनामिका चौबे की ओर से फेसबुक पर चलाए विज्ञापन को देखकर पीड़ित महिला ने एक फॉर्म भरा। फॉर्म भरने के बाद अनामिका चौबे ने दूरभाष पर कहा कि कंपनी का टर्नओवर 400 करोड़ है।

विज्ञापन


इसके बाद उसने जूम ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से कंपनी की फ्रेंचाइजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। फ्रेंचाइजी के प्रलोभन में आकर महिला ने एसबीआई बैंक की शाखा चकमोह से 17 फरवरी को कुल 21 लाख 64 हजार 674 रुपये कंपनी के खाते में भेजे। उसके बाद से कंपनी कर्मचारियों का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। महिला ने कहा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई और इस मामले की जांच की जाए।

इस बारे में बड़सर थाना प्रभारी एसएचओ प्रवीण राणा ने कहा कि न्यायालय के निर्देशानुसार थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्वेषण सहायक उपनिरीक्षक पूर्ण भगत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी दियोटसिद्ध की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें