फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार का 25वां जनमंच: तीन अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष समेत मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Thu, 24 Mar 2022 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में तीन अप्रैल को जनमंच होने जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह 25वां जनमंच होगा। सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी मंत्रियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में तीन अप्रैल को जनमंच होने जा रहा है। जयराम सरकार का यह 25वां जनमंच होगा। सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी मंत्रियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार जिला हमीरपुर के सुजानपुर, विस उपाध्यक्ष हंसराज लाहौल-स्पीति जिले के काजा, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह शिमला, शहरी विकास मंत्री बिलासपुर, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ऊना, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा जिला कुल्लू के भोरंज, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर जिला कांगड़ा के इंदौरा, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह जिला मंडी के जोगिंद्रनगर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल जिला चंबा के डल्हौजी, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जिला किन्नौर के कल्पा, वन मंत्री राकेश पठानिया जिला सोलन के अर्की और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग जिला सिरमौर के नाहन में जनमंच के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इससे पहले हिमाचल में 21 जनवरी, 2022 को जनमंच हुआ था। जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में लोगों की समस्याएं सुनी गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें