गृह मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को डीजी डिस्क अवार्ड की घोषणा की है। इसमें हिमाचल के चार गृह रक्षक अधिकारी शामिल हैं। इन्हें बाद में मुख्यमंत्री या डीजी होमगार्ड सम्मानित करेंगे। सम्मान पाने वालों में प्लाटून कमांडेंट चंद्र भगत नेगी सेकंड बटालियन शिमला, प्रथम बटालियन किन्नौर प्लाटून हवलदार माया सिंह, पांचवीं बटालियन बिलासपुर के हॉनरेरी प्लाटून हवलदार विनोद कुमार और सीटीआई सरगीण के सीनियर प्लाटून हवलदार सुनील कुमार शामिल हैं। प्रदेश में बीते साल प्राकृतिक आपदा के चलते इन गृह रक्षकों ने विभिन्न स्थानों में फंसे लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।