फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में सात पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा हिमाचल

Mon, 09 Jan 2023 10:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

हिमाचल टीम की सान्या ठाकुर, निशांत ठाकुर श्वेता ठाकुर ने स्वर्ण पदक, सोनल ठाकुर, सानिया ठाकुर और आयान तोमर ने रजत पदक, कौशल ठाकुर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
हिमाचल की आइस स्केटिंग टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम में चल रही राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सात पदक जीतकर हिमाचल ने दूसरा स्थान अर्जित किया है। हिमाचल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। हिमाचल से 13 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मेजबान हरियाणा पहले, हिमाचल दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा है। हिमाचल टीम की सान्या ठाकुर, निशांत ठाकुर श्वेता ठाकुर ने स्वर्ण पदक, सोनल ठाकुर, सानिया ठाकुर और आयान तोमर ने रजत पदक, कौशल ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। हिमाचल आईस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की टीम 14 पदक लेकर पहले स्थान पर रही। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आठ जनवरी तक चली। इसमें हिमाचल सहित हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, मध्य प्रदेश, दिल्ली और तमिलनाडु की टीमों ने भाग लिया। रोशन ने कहा कि आईस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा का उन्हें बेहतर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


राजपुरा ने जीता ओपन वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब
नेहरू युवा स्पोर्ट्स क्लब बगलेहड़ की ओर से करवाई गई 37वें कबड्डी कप पर राजपुरा की टीम ने कब्जा किया। ओपन वर्ग के फाइनल मुकाबले में ऊना की गोशाला देहलां को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। नवांग्राव के गोगू को बेस्ट रेडर और जोघों के मंजू को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। बगलेहड़ के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता के  पहले सेमीफाइनल में राजपुरा ने देहलां ऊना की बी टीम और देहलां ऊना की ए टीम ने हरियाणा राज्य के नेरवा की टीम को पराजित किया। अंडर-60 भार वर्ग में हरियाणा के नानकपुर की टीम ने महादेव गोशाला की टीम को पराजित कर ट्रॉफी जीती। सेमीफाइनल में नानकपुर ने जोघों और महादेव ने मस्तानपुरा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। जबकि 45 किलो वर्ग में बगलेहड़ की टीम ने जोघों को पराजित किया। समापन समराोह के मुख्यातिथि आबकारी एवं कराधान विभाग के उप आयुक्त सरदार उज्जवल सिंह राणा ने ओपन वर्ग की विजेता टीम राजपुरा को क्लब की ओर से 41,000 और उपविजेता देहला गोशाला ऊना को 25,000 रुपये दिए। 60 किलो वर्ग में 9,100 विजेता और 7,100 उप विजेता के नकद पुस्कार और ट्राफी दी। वहीं 45 किलो वर्ग में विजेता को 5,100 और उपविजेता को 3,100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 हजार रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें