कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी भाजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में भाजपा में शामिल हुईं। वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और मंगल पांडे की उपस्थिति में समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुईं। सुमन चौधरी कांग्रेस से पार्टी टिकट की दावेदार भी थीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की ताकत दिन प्रति दिन बढ़ रही है। सुमन चौधरी का शामिल होना भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण होगा।
सुमन चौधरी ने कहा कि वह भाजपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगी और बल्ह विधानसभा क्षेत्र में जरूर जीत दर्ज होगी। कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर भाजपा, सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज से प्रभावित हूं, इसलिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं। बल्ह में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।