बल्ह में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और उनकी धर्मपत्नी करोड़ों के मालिक हैं। इनके पास 14 करोड़ 52 लाख 1 हजार 264 रुपये की अचल संपत्ति है और इनकी पत्नी के पास 39 लाख 62 हजार 163 रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि 4 लाख 81 हजार 624 और 31 लाख 04 हजार 889 चल संपत्ति है। बैंक में प्रकाश चौधरी के पास 1,01,000 और उनकी पत्नी के पास 31,000 रुपए नकदी है। प्रत्याशी के पास बैंकों में 12,2156 रुपए जमा हैं। यूकों बैंक शिमला में 345 एसबीआई लूणापानी नेरचौक में 1,21,811 रुपये हैं। उनकी पत्नी के खाते में 2,89,812 रुपए हैं। इनमें एसबीआई नेरचौक में 196, बग्गी पीएनबी में 9,502, भंगरोटू पीएनबी 1,277 और पीएनबी नेरचौक पीपीएफ खाते में 2,78,837 रुपये जमा हैं। पोस्टल सेविंग के नाम पर इनकी पत्नी के पास 58,000, एलआइसी 1,21,260, 29,547, 7,0741, 2,32,000,15048, 1,00000, 7,7976 रुपए हैं। उनकी पत्नी के ही नाम पर करीब 1,083,000 का ऋण है। प्रकाश चौधरी के पास 2,58,468 और उनकी पत्नी के पास 7,65,268 के आभूषण हैं। उन पर 35,35,997.48 और पत्नी पर 40,16151 ऋण है। वह एचपीयू से एमए हैं।