श्रीखंड क्षेत्र में बादल फटने के बाद बागीपुल में हुई भारी तबाही में लापता हुए एक परिवार के चार सदस्यों में से वीरवार को दूसरा शव भी बरामद हो गया है। परिवार के मुखिया जियालाल बिष्ट के पहले शव की शिनाख्त के बाद वीरवार को उनकी पत्नी, रेवता देवी का शव लूहरी से बरामद हुआ है। शव को पुलिस थाना कुमारसैन के तहत अस्पताल लाया गया। जहां पर शव की शिनाख्त उसके भाई प्रेम लाल द्वारा की गई है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।