फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चियोग स्कूल में मनाया हिमाचल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में शुक्रवार को हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने की। इस मौके पर बच्चों ने देश भक्ति और पहाड़ी नाटियों पर नृत्य किया। चार दिन तक अवकाश के चलते शिक्षा विभाग द्वारा 11 अप्रैल को शैक्षणिक संस्थानों में हिमाचल दिवस मनाने के निर्देश जारी किए थे। प्रधानाचार्य ने हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 30 रियासतों के विलय के फलस्वरूप हिमाचल वर्ष 1948 में अस्तित्व में आया था। प्रदेश की साक्षरता दर उस वक्त केवल 8 प्रतिशत थी जोकि वर्तमान में बढ़कर 84 फीसदी से अधिक हो गई है। प्रदेश में शिक्षण संस्थानों की संख्या केवल 547 थी जोकि वर्तमान में बढ़कर करीब 16 हजार हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें