फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Crime News: सोशल मीडिया पर बने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बच्ची की हत्या

Sun, 11 Aug 2024 07:48 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

शाहपुर के नौशेरा की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चार वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा शिमला के ठियोग से बरामद बच्ची का शव टांडा अस्पताल पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता और दादी के सुपुर्द किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हुए प्यार के आगे सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमों पर इस तरह धूल जमी कि चार साल की मासूम मां के अंधे प्रेम की बलि चढ़ गई। सोशल मीडिया पर बने प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपनी ही मासूम बच्ची को मौत के घाट उतारकर उसे दफना दिया। पुलिस की सख्ती के बाद सामने आए सच ने सबको हिलाकर रख दिया। शिमला के ठियोग से बरामद बच्ची का शव टांडा अस्पताल पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता और दादी के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शाहपुर के नौशेरा की रहने वाली 30 वर्षीय महिला सोशल मीडिया पर सोनू (32) गांव चिल्ली पोस्ट सरिबन तहसील ठियोग शिमला के संपर्क में आई। सोनू ड्राइवर है। अनीता 26 जुलाई को अपनी चार वर्षीय बेटी को साथ लेकर सोनू के साथ घर से भाग गई। इसके चलते पिता और दादी ने पुलिस थाना शाहपुर में 27 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, 7 अगस्त को पुलिस ने उन्हें जीरकपुर से ढूंढ निकाला, लेकिन उनके साथ बच्ची नहीं थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्ची को ठियोग में रिश्तेदारों के पास छोड़ा है, लेकिन जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन दोनों ने बच्ची की हत्या कर दी है और उसे ठियोग में ही दफना दिया था। इसके बाद शाहपुर पुलिस ने ठियोग पहुंचकर बच्ची के शव को बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें