हिमाचल प्रदेश में सोमवार को जिला कांगड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में 217 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कोरोना की जांच के लिए प्रदेश में 3819 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, प्रदेश 88 संक्रमित स्वस्थ होने से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1014 रह गया है।