फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में 3148 नए पॉजिटिव मरीज, सात संक्रमितों की मौत, ओमिक्रॉन का एक और मामला

Wed, 19 Jan 2022 10:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में अब तक 252042 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 233188 ठीक हो चुके हैं और 3892 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 1861 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 15210 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 3148 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं प्रदेश में सात कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। तीसरी लहर में यह अब तक की सबसे ज्यादा मौतें हैं। जिला हमीरपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग, शिमला में 58 साल के व्यक्ति, सोलन में 72 वर्षीय बुजुर्ग, ऊना में 75 वर्षीय वृद्धा, कांगड़ा की 105 वर्षीय वृद्धा, चंबा में 65 वर्षीय और 74 वर्षीय दो लोगों की मौत हो गई। उधर, प्रदेश में ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक और मामला आया है। सिरमौर जिले में एक व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल सात मामले आ चुके हैं।  प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 15210 पहुंच गई है। 19 लोग गंभीर हैं, जो आईसीयू और ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं। प्रदेश में अब तक 252042 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 233188 ठीक हो चुके हैं और 3892 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 1861 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 15210 लोगों के सैंपल लिए गए।

किस जिले में कितने नए मामले

बिलासपुर जिले में 183, चंबा 70, हमीरपुर 226, कांगड़ा 497, किन्नौर 122, कुल्लू  118, लाहौल-स्पीति दो, मंडी 361, शिमला 421, सिरमौर 240, सोलन 650 और ऊना में 258 नए मामले आए हैं। 

सरकार ने इस माह की ग्राम सभाओं पर लगाई रोक 

वहीं, प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए इस माह की ग्राम सभाओं पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार ने ग्राम सभाओं पर रोक को लेकर लिखित फरमान भी जारी किए हैं।  राज्य के पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने इस संबंध में बुधवार को सभी जिलाधीशों, पंचायत अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर इसकी जानकारी पहुंचा दी है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन न किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें