राष्ट्रीय महासचिव दीपा दास मुंशी
- फोटो : Twitter@DeepaDasmunshi)
कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी दीपा दास मुंशी को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया में कमेटी की अहम भूमिका रहेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उमंग सिंघार और धीरज गुर्जर को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पदेन सदस्यों में प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश के सभी कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव शामिल रहेंगे।