फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल कांग्रेस ने चुनाव कंट्रोल रूम बनाया, मीडिया कमेटी भी गठित

Sat, 06 Apr 2024 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मीडिया, सोशल मीडिया कमेटियों व कंट्रोल रूम का गठन किया है।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह और सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मीडिया, सोशल मीडिया कमेटियों व कंट्रोल रूम का गठन किया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार व प्रत्याशियों का चयन सहित चुनाव प्रक्रिया का संपूर्ण समन्वय देखेंगे। मीडिया व सोशल मीडिया कमेटी में नरेश चौहान, सुशांत कपरेट, अनिता वर्मा व किरण दुल्टा शामिल हैं। वहीं, चुनाव कंट्रोल रूम के प्रभारी यशवंत छाजटा होंगे। सौरभ चौहान सह प्रभारी होंगे। यदुपति ठाकुर, प्रशांत शर्मा, चंदन राणा, अमित सैणी व शुभ्रा जिंदा भी कंट्रोल रूम में ड्यूटी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें