राजभवन में होली कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में लोगों के साथ होली का जश्न मनाया। होली के पावन अवसर पर आज राजभवन में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने राजभवन आकर राज्यपाल को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
इसके पश्चात्, पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी, प्रदेश सरकार के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने होली लगाकर राज्यपाल को बधाई दी।
बाद में, राज्यपाल ने परिवार सहित राजभवन के अधिकारियों व कर्मियों के साथ होली पर्व मनाया।