प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब रविवार को भी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 जून को मंत्रिमंडल बैठक की तारीख तय कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दोपहर 3:00 बजे राज्य सचिवालय में बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। सरकारी स्कूलों में कार्यरत एसएमसी शिक्षकों के तबादलों की नीति को लेकर भी मंजूरी दी जा सकती है। शिक्षा मंत्री से इस बाबत सरकार ने रिपोर्ट मांगी हुई है।