फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में इन फैसलों पर लगेगी मुहर, पीएम दौरे पर होगी चर्चा

Mon, 10 Oct 2022 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली के संबंध में भी बैठक में चर्चा होगी। मोदी चंबा में दो हाइडल प्रोजेक्टों का शिलान्यास और एक का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को दोपहर बाद 3:00 बजे के बाद होगी। इस बैठक में बल्क ड्रग फार्मा पार्क पर प्रस्तुति दी जाएगी। ऊना के हरोली में बनाए जा इस पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली के संबंध में भी बैठक में चर्चा होगी।

विज्ञापन


मोदी चंबा में दो हाइडल प्रोजेक्टों का शिलान्यास और एक का लोकार्पण करेंगे। बल्क ड्रग पार्क का भी वर्चुअल शिलान्यास कर सकते हैं। इस बैठक में विभिन्न बजट घोषणाओं को लागू करने के बारे में भी फैसले होंगे। प्रदेश में प्रस्तावित शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से संबंधित संस्थानों के स्तरोन्नयन पर भी मंथन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें