फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: शिकुंला टनल निर्माण में तैनात कामगारों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 घायल

Mon, 03 Nov 2025 12:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग।

सार

पुलिस के अनुसार हादसा लेह-लद्दाख राज्य के जांस्कर क्षेत्र में हुआ है। लेकिन यहां अस्पताल की सुविधा नहीं होने के चलते घायलों को केलांग लाया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकुंला टनल के निर्माण में लगी एक कंपनी के कामगारों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 15 कामगार घायल हो गए हैं। घायलों को रविवार रात को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया है।  पुलिस के अनुसार हादसा लेह-लद्दाख राज्य के जांस्कर क्षेत्र में हुआ है। लेकिन यहां अस्पताल की सुविधा नहीं होने के चलते घायलों को केलांग लाया गया है। इसमें चार को कुल्लू रेफर किया गया है। जबकि एक की हालत गंभीर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी केलांग डाॅ.  रोशन लाल ने कहा केलांग में दस घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें