फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा को प्रमोशन दिलाने के लिए परीक्षा देते धरा गया भांजा

Fri, 31 Mar 2017 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सरकाघाट परीक्षा केंद्र में मामा को नौकरी में प्रमोशन दिलाने के लिए एक भांजा परीक्षा केंद्र में बैठ गया। आरोपी भांजे ने सभी शिक्षकों व पर्यवेक्षक की नजर से बचते हुए कुछ प्रश्नों को हल भी कर दिया। लेकिन, जैसे ही पर्यवेक्षक हस्ताक्षर लेने लगा, उसी समय हस्ताक्षर शीट में अंतर दिखा। 
विज्ञापन


शक को पुख्ता करने के लिए सादे कागज पर आरोपी के हस्ताक्षर लिए गए। लेकिन, हस्ताक्षर यहां भी भिन्न पाए गए और आरोपी पकड़ा गया। इसके बाद केंद्र अधीक्षक प्रवक्ता राजू कश्यप ने पुलिस को फोन कर सारी स्थिति से अवगत करवा कर लिखित शिकायत दर्ज करवाई। 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। बता दें कि एसओएस के तहत प्रदेश शिक्षा बोर्ड की जमा दो की राजनीति शास्त्र की परीक्षा में मामा को सरकारी नौकरी में प्रमोशन दिलाने के लिए भांजा परीक्षा में बैठा था। आरोपी भांजे ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह अपने मामा को प्रमोशन दिलाने के चक्कर में परीक्षा दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें